प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा पौधा व्यवस्था के संबंध मे हसदा नर्सरी का दौरा किया गया
प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा पौधा व्यवस्था के संबंध मे हसदा नर्सरी का दौरा किया गया,साथ ही साथ अर्जुनी की पर्यावरण संरक्षण संस्था इडिवो भी इस कड़ी मे शामिल थी,संस्था के सदस्यों द्वारा पौधों का अवलोकन किया गया व्यवस्था संबंधी दिक्कतों मे सबसे बड़ी दिक्कत सदस्यों को नर्सरी पंहुच मार्ग को लेकर हुई क्योकि वर्तमान मे नर्सरी पंहुच मार्ग का अभाव है एवं नर्सरी तक पंहुचने के लिए खेत की मेड़ का सहारा लेना पड़ता है जो कि बारिश के मौसम मे भारी दिक्कत का सबब है,समस्त जनों द्वारा एक स्वर मे पंहुच मार्ग बनाने की बात रखी गयी है,
नर्सरी अवलोकन भ्रमण मे सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा शर्मा ,पत्रकार मुकेश शर्मा, हरिहर शर्मा , सरितारानी शर्मा, राजकुमार यदु, आर्यन स्वर्णकार, मुकेश साहू आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

पूरी नर्सरी का जायजा सीजी समाचार के रिपोर्टर राज यदु ने लिया।
जिसमे किस प्रकार से हसदा नर्सरी में पौधो को तैयार किया जाता है उनको भी बताया
सबसे से बड़ी समस्या नर्सरी में रोड निर्माण की है इसी समस्या को अवगत कराते हुए सीजी समाचार ने छत्तीसगढ़ सरकार से ये अनुरोध किया की जल्द से जल्द नर्सरी से लेकर मुख्य सड़क तक रोड निर्माण का कार्य कर इसे जोड़ा जाए ताकि कर्मचारी से लेकर आम आदमी को वहा तक जाने में आसानी हो ।

















