साय बोले: ‘इंतजार की घड़ी खत्म, मंत्रिमंडल विस्तार होगा जल्द ही!’ – राजभवन से आ रही बड़ी खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता के इंतजार को खत्म करने का संकेत देते हुए कहा, “आप लोगों के इंतजार की घड़ी पूरी हो रही है। जल्द ही बड़ा फैसला सामने आएगा, बस देखते जाइए…” वहीं, राज्यपाल रमेन डेका और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी इसी बात को दोहराते हुए बड़ा ऐलान होने का इशारा दिया है।
मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजभवन में रेड कार्पेट बिछा दिया गया है और गणमान्य व्यक्तियों की सूची तैयार हो चुकी है। नए मंत्रियों के लिए तीन सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ियों की भी व्यवस्था हो चुकी है, जिनमें से दो गाड़ियां नंबर CG 02 AF 0009 और CG 02 AV 0005 तैयार हैं, तीसरी अभी ट्रायल पर है।
सूत्रों की मानें तो संभावित मंत्रियों में अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, आरंग से गुरू खुशवंत सिंह, और दुर्ग से गजेंद्र यादव के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इससे पहले अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और राजेश मूणत के नाम भी चर्चा में थे।
राज्य की राजनीतिक रणनीति में यह विस्तार एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो सरकार के संचालन को और सशक्त बनाएगा।










-Banner.jpg)







