अभी पूर्ण रूप से स्कूलों में शाला प्रवेश भी पूर्ण नहीं हो पाया है वहीं स्कूली बच्चों से काम लिया जा रहा

अभी पूर्ण रूप से स्कूलों में शाला प्रवेश भी पूर्ण नहीं हो पाया है वहीं स्कूली बच्चों से काम लिया जा रहा

05-Jul-2025    1:39:18 pm    126    सावन कुमार- संपादक

बाल देवो भव  यह स्लोगन छत्तीसगढ़ के प्रत्येक स्कूलों के   देखे जा सकते हैं मगर यह सब दीवारों में ही शोभा देते हैं
  कोंडागांव विकासखंड के अंतर्गत आने वाले संकुल केंद्र सितली के प्राइमरी स्कूल  में जिन हाथों में पेन कापी होनी है । उन नन्हे नन्हे बच्चों से साफ सफाई के नाम पर शिक्षकों द्वारा घास खिंचवाया जा रहा था ।
    ऐसे तो प्राइमरी स्कूल सितली में दो शिक्षक पदस्थ है । एक महिला शिक्षिका को दूसरे  प्रधान पाठक होने के कारण संकुल बैठक में गए हुए थे वहीं महिला शिक्षिका द्वारा नन्हे-नन्हे बच्चों से पढ़ाई अवधि दौरान स्कूल प्रांगण में घास निकलवाया जा रहा था जब हमने शिक्षका से इस बारे में जानकारी ली उनका कहना था नहीं हम घास नहीं निकलवा रहे हैं बस ऐसे ही कुछ साफ सफाई करवा रहे हैं ।