शासकीय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरिनभट्ठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,शाला प्रवेशोत्सव

शासकीय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरिनभट्ठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,शाला प्रवेशोत्सव

28-Jun-2024    2:15:21 pm    151    सावन कुमार- संपादक

सहायक वि.खं.शिक्षा अधिकारी, वि.खं. स्त्रोत केंद्र समन्वयक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों का रहा विशेष योगदान)*शा.पू.मा.शाला हरिनभट्ठा, संकुल- कामता, वि.खं. - सिमगा, जि. - बलौदाबाजार में, दिनांक 26/06/2024 को शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।जिसमें सभी बच्चों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत के साथ -साथ न्यौताभोज  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में वि.खं.स्त्रोत केंद्र समन्वयक डी.एस.ठाकुर एवं सहायक वि.खं.शि.अधिकारी  राकेश सिंह  की विशेष उपस्थिति रही। ठाकुर सर द्वारा बच्चों को संज्ञानात्मक शिक्षा के साथ साथ सहसंज्ञानात्मक क्षेत्र को जोड़कर चलने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। 
सिंह सर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुये नियमित शाला आने,  स्वच्छता , एवं अनुशासित जीवन के महत्व पर चर्चा की। साथ ही व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत सभी बच्चों द्वारा बनाये गये उपयोगी सामान का अवलोकन भी किया गया ,जैसे - शाल, स्वैटर, थालपोश, गेट पर्दा के बारे में बच्चों से चर्चा की और भविष्य में इस सामान का उपयोग अपने जीविका के साधन के रूप में उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा एवं शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में, गाँव के सरपंच माननीय रंजीत सोनवानी, वरिष्ठ नागरिक गिरिजा लाल टोंडे, सचिव रामाधार साहू, पंचो एवं जनप्रतिनिधियों के साथ - साथ शा.प्रा.शा.हरिनभट्ठा के प्र.प्र.पाठक परमानंद साहू, शिक्षक सुरेश कुमार साकार, लखनलाल वर्मा, एवं शा.पू.मा.शाला के प्र.प्र.पाठक सुखीराम साहू सर, शिक्षिका सुश्री अर्चना साहू, श्रीमती शिवकुमारी देवाँगन, मंजू यादव,  जयश्री भारती  के विशेष सहयोग के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।