सीबीएसई के लिए विद्यालय को मिला एनओसी
जयनगर प्रखंड अंतर्गत बाघमारा कोडरमा मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा को सीबीएसई से मान्यता के लिए झारखंड सरकार के द्वारा एन ओ शी प्रमाण पत्र मिला। जिसे लेकर विद्यालय निदेशक रामदेव प्रसाद यादव तथा प्राचार्य प्रोफेसर दशरथ प्रसाद राणा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए कहा कि अब यह विद्यालय सीबीएसई एफिलिएटिड स्कूल के नाम से जाना जाएगा। निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि 1992 में इस विद्यालय की नींव रखी गई थी तब से लेकर आज तक झारखंड बोर्ड के द्वारा इस विद्यालय को संचालित किया जा रहा था। परंतु समय की मांग को देखते हुए विद्यालय सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए अग्रसर हुआ और बहुत कम समय में झारखंड सरकार के द्वारा सीबीएसई के लिए विद्यालय को एन ओ शी प्रमाण पत्र की स्वीकृति मिली। विद्यालय का डायरेक्टर ने कहा कि बेहतर प्रमाण पत्र मिलने पर हमारे विद्यालय ने यह निर्णय लिया कि क्षेत्र में अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ सभी विषयों की बेहतर जानकारी के लिए बंगाल एवं गिरिडीह जिले से शिक्षक लाऐ गए। एन ओ शी पत्र मिलने पर लोगों ने दी बधाइयां। बधाइयां देने वालों में शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जानकी यादव, जिला अध्यक्ष रामधन यादव, प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, जिला परिषद केदारनाथ यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएनपी बरनवाल, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, मुखिया गणपत यादव, मुखिया विनोद यादव, मुखिया रेखा देवी, मुखिया आशा देवी, मुखिया फरीदा खातून, मुखिया इंदु देवी, क्षेत्र के सभी विद्यालय के डायरेक्टर एवं सभी शिक्षकों ने बधाइयां दी। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट










-Banner.jpg)







