एरियर के नाम पर ठगा गया एसईसीएल कर्मचारियों को इसे गलती कहे या सोची समझी - महेश प्रसाद

एरियर के नाम पर ठगा गया एसईसीएल कर्मचारियों को इसे गलती कहे या सोची समझी - महेश प्रसाद

04-Sep-2023    10:17:42 am    203    सावन कुमार- संपादक

बता दे कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मनेंद्रगढ़ विधान सभा प्रत्यासी महेश प्रसाद ने केंद्र सरकार को निशाना साधा और कहा एरियर के नाम पर एसईसीएल कर्मचारियों को झुनझुना पकड़ाया गया उन्होंने कहा पहले ही एसईसीएल के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार के द्वारा काट लिया गया था फिर केंद्र सरकार के द्वारा एरियर की राशि से 30 प्रतिस्त इंकम टैक्स काट लिया गया है मतलब साफ है की यह सरकार को नियत में ही खोट है हद तो तब हो गई जब सैलरी में से भी इन्कम टैक्स काट लिया गया एसईसीएल कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कोयला खदान के अंदर पसीना बहाकर काम करे सरकार द्वारा आधा से ज्यादा इन्कम टैक्स लगाकर काट लिया जाए ये सरकार की कौन सी नीति है एक तरफ केंद्र सरकार रोजगार देने की बात करती है दूसरी तरफ कर्मचारियों में टैक्स लगाकर वेतन का आधा पैसा वापस ले लिया जाता है आखिर आवाज उठाएगा कौन यह सबसे बड़ा सवाल है इनकी सरकार में मंहगाई इस कदर बढ़ गया है आज आम जनता का जेब में कितना बचत होता है आकार जनता से एक बार पूछे क्या कर्मचाइयो पे इन्कम टैक्स ही लगाना जरूरी है क्या उनको बड़े बड़े उद्योगपति नजर नही आते आज हर सामान में टैक्स लगाकर यह सरकार क्या साबित करना चाहती है इन्हे जनता को जवाब देना होगा पहले ही नोट बंदी करके यह सरकार काला धन वापस लाने वाली थी काला धन तो नही ला पाई पर महंगाई जरूर आसमान छू रहा है जो आमजनता को इसकी कीमत चुकाना पड़ रहा है।