SECL पेंशनभोगियों की समस्याओं का होगा समाधान, 11 अगस्त को विशेष कैंप

SECL पेंशनभोगियों की समस्याओं का होगा समाधान, 11 अगस्त को विशेष कैंप

09-Aug-2026    9:05:13 pm    93    सावन कुमार- संपादक

 ???? महत्वपूर्ण सूचना | समाधान कैंप 3.0


???? SECL चिरमिरी क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं उनके आश्रितों से विनम्र अनुरोध है कि पेंशन संबंधी किसी भी लंबित समस्या के समाधान के लिए इस विशेष कैंप का लाभ अवश्य उठाएं।

यदि आपकी पेंशन में त्रुटि, विलंब, कटौती, कम/अधिक भुगतान, PPO संबंधी समस्या, आश्रित/परिवार पेंशन अथवा अन्य कोई पेंशन संबंधी समस्या लंबित है, तो समाधान के लिए कैंप में उपस्थित हों।

???? दिनांक: 11 अगस्त 2026 (मंगलवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
???? स्थान: तानसेन भवन, जी.एम. कॉम्प्लेक्स, चिरमिरी क्षेत्र

???? विशेष व्यवस्था:
कैंप में CMPF, बिलासपुर की विशेष टीम द्वारा पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

???? अपील:
इस सूचना को अपने परिवार, व्यक्तिगत संपर्कों एवं स्थानीय/व्हाट्सऐप ग्रुपों में अधिक से अधिक साझा करें, ताकि कोई भी पात्र पेंशनभोगी या आश्रित इस सुविधा से वंचित न रहे।

???? आपका एक साझा किया हुआ संदेश किसी पेंशनभोगी की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का माध्यम बन सकता है।

आयोजक:
???? SECL चिरमिरी क्षेत्र