1 क्विंटल 26 किलो गांजा सहित एक कार किया जप्त
बता दे कि पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव शवाय अक्षय कुमार के निर्देशन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में विश्रामपुरी चौक केशकाल के सामने NH-30 रोड़ पर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी प्रातः कार्यवाही के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रही सिल्वर रंग के रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक JH 05 DA-4850 को पुलिस स्टाफ द्वारा रूकवाया गया। तभी कार चालक द्वारा वाहन कार को तेजगति से चलाते हुए केशकाल घाटी की ओर भाग गया। उक्त कार संदिग्ध लगने पर एमसीपी में लगे केशकाल पुलिस स्टाफ के द्वारा पीछा करने पर केशकाल घाटी मोड़ के पास सड़क किनारे वाहन को लॉक कर चाबी लेकर अज्ञात चालक फरार हो गया। उक्त सिल्वर रंग के रेनाल्ट ट्रायबर कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट एवं डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ 62 पैकेट कुल वजन 126.771 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ एवं रेनाल्ट ट्रायबर कार को थाना लाकर जप्त किया गया है। बरामद किये गांजे की अनुमानित कीमत बाजारू मूल्य के अनुसार 1,267,710 /- रूपये हैं।
अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करना पाये जाने से रेनाल्ड ट्रायबर कार में परिवहन करने वाले अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना केशकाल में अपराध पंजीबद्ध किया गया है फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही मे केशकाल पुलिस की अहम भूमिका रही ।

















