प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 09 जून को परीक्षा हेतु काले एवं नीले रंग के बाल पेन अनिवार्य
कोरिया / शिक्षा सत्र 2024-25 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा रविवार, 09 जून 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक (3 घंटे) बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के पटना स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि चयन परीक्षा के लिए कक्षा 09वीं के लिए जिन विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं अथवा जिन विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकृत नहीं किए गए हैं, वे वेबसाइट https://eklavya-cg-

















