अर्द्ध नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी
जांजगीर / छत्तीसगढ़
जिला जाजगीर चापा के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलखन में युवक की लाश मिलने से गाँव मे फैली सनसनी फैल गयी है ज्ञात हो आज सुबह तड़के ग्राम पंचायत सलखन में कोविड हॉस्पिटल के पीछे के पानी टंकी के पीछे गांव के ही युवक रोशन दास महंत उम्र 19 साल की लाश अर्द्ध नग्न अवस्था मे मिलने से सारे गांव मैं चर्चा का विषय बना हुआ है मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामले में थाना शिवरीनारायण द्वारा मौके में जाकर शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्यवाही की जा रही है।

















