कुम्हारी क्षेत्र ग्राम अकोला के सब्जी बाड़ी में 4 लोगो की हत्या से फैली सनसनी.. जिसमें 2 बच्चे समेत पति पत्नी शामिल..
दुर्ग-कुम्हारी/छत्तीसगढ़
आप को बता दे कि दुर्ग जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुम्हारी से लगे गाँव अकोला की सब्जी फॉर्म हाउस में 4 लोगो जघन्य हत्या की सूचना पुलिस को मिली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुच इस जघन्य हत्या के कारणों की जांच में जुट गए।गौरतलब है कि ग्राम अकोला की सब्जी फॉर्म हाउस में दो बच्चों के साथ पति पत्नी इस सब्जी बाड़ी की देखरेख करते थे जिससे अपने जीवन का निर्वहन करते थे।28 कि रात अज्ञात हत्यारो ने उनके सब्जी बाड़ी में धावा बोला और एक एक कर कुल्हाड़ी से मार कर 2 बच्चो और पति पत्नी की हत्या कर दी।इस वारदात को हत्यारो ने पूरी सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया।इस मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

















