धमतरी में भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप सीबीआई जांच की मांग

धमतरी में भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप सीबीआई जांच की मांग

09-Jul-2025    5:24:08 pm    92    सावन कुमार- संपादक

धमतरी, 9 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप सामने आए हैं। जिला कलेक्टर, धमतरी को सौंपे गए एक शिकायत पत्र में इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की गई है।

शिकायत के अनुसार, अनुविभाग कुरुद में निजी भूमि अधिग्रहण और मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया में अनियमितताएं की गईं। भू-स्वामियों और भू-माफियाओं ने साठगांठ कर फर्जी नामांतरण और बटांकन किए, जिससे भारत सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ

ग्रामीणों ने यह भी बताया सिवनी कला में खसरा नंबर 897/1, 897/2, 907, 908/6, 908/7 और 10/1 के तहत कुछ भू-स्वामियों को नाला-री-लोकेशन के नाम पर दो बार मुआवजा दिया गया। कुछ मामलों में राजस्व न्यायालय में प्रकरण लंबित होने के बावजूद भुगतान हुआ। इसे लेकर 13 मई 2025 को कलेक्टर को दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई..

 मांग की है कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच हो और भारतमाला परियोजना के तहत अन्य सभी भूमि अधिग्रहण मामलों की भी जांच की जाए



कांग्रेस का समर्थन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे पर शिकायतकर्ताओं का समर्थन किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर हल्ला बोल किया गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।