चरवाहा की आय नौकरी पेशा से अधिक, बढ़ा रकबा और किसानों की संख्या: CM भूपेश बघेल

चरवाहा की आय नौकरी पेशा से अधिक, बढ़ा रकबा और किसानों की संख्या: CM भूपेश बघेल

06-Dec-2021    7:57:34 pm    104    Ibtesam Deshmukh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज किसान सम्मेलन में राज्य भर से आए किसानों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में बीते तीन सालों में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ खेत का रकबा भी बढ़ा है। यह इसलिए हो पाया क्योंकि अब किसानों को विश्वास हो गया कि किसानी भी लाभदायक है। हमारी परंपरा को हमने अर्थ से जोड़ा। आज छत्तीसगढ़ में चरवाहा की आय किसी नौकरी पेशा से अधिक हो गई है। हमारी प्राचीन परम्परा को लेकर हम संकोच न करें उन्हें हम आगे बढ़ाए। सीएम नेअ आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में लोगों को अपनी परम्परा और संस्कृति से फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अब लोग यहाँ गौरवान्वित महसूस करते हैं।