सायकल से 11 से अधिक देशों का भ्रमण कर दे रहा श्रीनाब कुमार प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने के संदेश
गरियाबंद/कन्याकुमारी से सायकल से 11 से अधिक देशों का भ्रमण करने निकला श्रीनाब कुमार से बातचीत के दौरान
उसने बताया कि उसने सायकल से 11 देशों के भ्रमण के लिए कुल साढ़े तीन साल का लक्ष रखा है उसने कन्याकुमारी से 3 जून 2023 को अपनी यात्रा का प्रारंभ किया था और कन्याकुमारी से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले तक पहुंचने में 4 महीना 14 दिन का सफर उसने तय किया है। श्रीनाब का कहना है की मेरा इस भ्रमण का एक ही संदेश है की सायकल चलाकर हमारी सेहत तो चुस्त दुरुस्त रहता ही है किंतु लोगो को यह संदेश देना है की प्रदूषण से अपने पर्यावरण की रक्षा भी हम कर सकते हैं।
उसने कुछ देशों के भ्रमण को लेकर बताया कि वह नेपाल, भूटान, मियानमार,चीन,ताइवान,सिगापुर साउथ कोरिया जैसे आदि देशों का भ्रमण करेंगे जिसके लिए उसे तकरीबन साढ़े तीन से चार साल लगेंगे।
मीडिया से बातचीत के दौरान श्रीनाब ने बताया की वह अपने सायकल में एक टेंट साथ लेकर चलता है और 1 दिन में वह सौ या 120 किलोमीटर का ही सफर तय करता है
फिर जहां रात होती है वहीं वह टेंट लगाकर रुक जाता है।
उसने बताया कि तमाम छोटे बड़े शहरों में लोग उन्हें रोकते हैं और अपने साथ सेल्फी लेते हैं किंतु श्रीनाब कुमार किसी से कोई आर्थिक सहायता नहीं लेते हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं श्रीनाब कुमार।










-Banner.jpg)







