सिमगा  ब्लाक कांग्रेसियों की बैठक सम्पन्न

सिमगा ब्लाक कांग्रेसियों की बैठक सम्पन्न

10-Apr-2024    3:10:48 pm    62    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

चंद्रप्रकाश टोंडे सिमगा :आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमगा की बैठक अध्यक्ष डाक्टर कृष्ण कुमार नायक के नेतृत्व में संपन्न हुई 
 महालक्ष्मी न्याय गारंटी योजना को घर-घर तक पहुंचाने अभियान  प्रारंभ किया गया। 
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने कहा कि गरीबों के लिए संचालित जितनी भी योजना है वह सभी कांग्रेस सरकार के द्वारा पूर्व में संचालित की जाती रही है। वर्तमान में भाजपा सरकार उन योजनाओं का नाम बदलकर झूठा श्रेय ले रही है। श्री साव ने आगे कहां की रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के हैं। वे एक माह से अपने घर से चुनाव में निकल गए हैं । दिन हो या रात वे लोगों से जनसंपर्क कर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कर रहे है । ताकि देश में सुशासन आ सके ।
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है बल्कि तानाशाह मोदी सरकार से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।  भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से 2023 में कांग्रेस का विधायक बना उसी तरह इस विधानसभा क्षेत्र से परंपरा के अनुसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के लिए कमर कसकर तैयार रहे। बैठक को सुशील शर्मा , शैली भाटिया ने भी संबोधित किया 
लोकसभा चुनाव के  प्रत्याशी विकास उपाध्याय  सिमगा सहित क्षेत्र के कई ग्रामों जिनमें धोबनी चितावर तुलसी तोरा चक्रवाय चंदियापथरा करहुल बनसांकरा चौरेंगा मनोहरा  दामाखेड़ा रोहरा बुचीपार कामता केसदा आदि ग्रामों का दौरा करेंगे । 
बैठक में मुख्य रूप से भाटापारा विधायक इंद्र साव  प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि  सुनील माहेश्वरी नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत सोनकर सतीश अग्रवाल पूर्व भाटापारा मंडी  अध्यक्ष सुशील शर्मा शैली भाटिया कुबेर यदु अरूण यादव कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष हिरेद्र कोसले रमेश धृतलहरे  मोहन गायकवाड़ चंद्र कुमार साहू  पार्षद दशरथ चंद्राकर  अजीत भट्ट हिम्मत महराज सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।