लंबे समय से फरार चल रहे 03 आरोपियों को सिमगा पुलिस ने किया गिरफ्तार माननीय न्यायालय द्वारा 03 फरार आरोपियों के विरूद्व स्थायी वारंट जारी किया गया था।
चंद्रप्रकाश टोंडे: :श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा फरार आरोपियों जिनका माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी हुआ है जिन्हे पकड़ने हेतु त्वारित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके पालन मे श्रीमान अति0पुलिस अधीक्षक एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा भाटापारा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिमगा निरीक्षक परिवेश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं सउनि नरेन्द्र मारकंडेय के नेतृत्व में थाना सिमगा के अपराध क्रमांक 75/2021,377/21,131/21 के स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
नाम स्थायी वारंटी :-
01. शिव शर्मा पिता पुरूषोत्तम वर्मा उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र0 08 सिमगा
02. महेश वर्मा पिता धनसिंग वर्मा उम्र 32 साल निवासी करही थाना बेमेतरा जिला बेमतरा
03. नरोत्तम साहू पिता राम भरोसा साहू उम्र 23 साल निवासी मल्दा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायालय सिमगा द्वारा अपराध क्रमांक 75/21 धारा 294,325,506 भादवि के आरोपी शिव शर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 08 सिमगा व अपराध क्रमांक 377/21 धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट आरोपी महेश वर्मा निवासी करही थाना बेमेतरा तथा अपराध क्रमांक 131/21 धारा 34(A) आब. एक्ट के आरोपी नरोत्तम साहू निवासी ग्राम मल्दा थाना नांदघाट को न्यायालीन प्रक्रिया में उपस्थित नही होने पर 03 आरोपियों के विरूद्व स्थायी वारंटी जारी किया गया था जिस पर थाना सिमगा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर लगाकर पता तलाश किया गया आरोपियों के द्वारा अपने घर आने की सूचना पर पुलिस स्टाफ द्वारा दबिश देकर 03 आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी सिमगा के समक्ष पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिमगा के मार्गदर्शन एवं सउनि नरेन्द्र मारकंडेय के नेतृत्व में प्रआर. संजय सोनी, आर. गिरीश चौबे तथा आर. लोकेश डड़सेना तथा समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान है ।

















