सिमगा पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता द्वारा दिनांक 13/10/2023 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोट दर्ज कराई कि इसके गांव का हिमांशु देवांगन पिता तुकाराम देवांगन निवासी पौसरी थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ0ग0 ने तुमसे प्यार करता हूं शादी करूंगा कहकर बातचीत करने लगा दिनांक 20/06/2022 को सुबह 11.00 बजें हिमांशु अपने घर में बुलाकर शादी करूंगा कहकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाया था। फिर हिमांशु देंवागन ने मई 2023 में अन्य लडकी से शादी कर लिया फिर दिनांक 25/09/2023 को फोन कर गांव के बाहर बुलाया शारीरिक संबंध बनाओं नही तो तुम्हारे होने वाले पति को बता दूंगा बालकर जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और लगातार आने जाने के रास्ते में आकर धमकी देते है कि रिपोर्ट अपराध तत्काल आरोपी हिमांशु देवांगन के विरूध्द थाना सिमगा में अपराधक क्रमांक 321/2023 धारा 376,376(2),(ढ),506 भादवि पंजीबध्द कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिसके निर्देश पर थाना प्रभारी सिमगा द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरेापी हिमांशु देवांगन पिता तुकाराम देवांगन उम्र 26 साल निवासी पौसरी थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ0ग0 को 24 घंटे के अंदर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया जो अपने जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 13/10/2023 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14/10/2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैा

















