पोड़ी जंगल में कंकाल युक्त शव बरामद...पूर्व में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी के रूप में कपड़ों से हुई पहचान...चरवाहे ने पुलिस को दी कंकाल की सूचना...

पोड़ी जंगल में कंकाल युक्त शव बरामद...पूर्व में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी के रूप में कपड़ों से हुई पहचान...चरवाहे ने पुलिस को दी कंकाल की सूचना...

03-Feb-2022    7:00:59 pm    47    Ibtesam Deshmukh

 कोरिया/ थाना पोड़ी में चरवाहे से सूचना मिली कि पोड़ी में घुई तुर्रा जंगल पहाड़ी में एक कंकाल युक्त शव पड़ा है जो दो ढाई माह पूर्व का लग रहा की थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा  मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर तस्दीक कर कार्यवाही हेतु टीम लेकर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी प्रतिपाल सिंह एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एस. के. सिंह अंबिकापुर भी मौके पर घटना स्थल पहुंचे पोड़ी के आम जनता के  साथ घुई तुर्रा जंगल मौके पर जाकर जांच किया गया कंकाल युक्त शव पत्थरों की पहाड़ी के नीचे पडा हुआ था। शव सड गल गया था बदन में स्वेटर फुल पैंट पहना हुआ था कि जिसकी पहचान पोंड़ी के मोहर लाल एवं उसके परिवार के लोगों ने कपड़ों को देखकर पहचान कर भोरे लाल यादव का शव होना बताया। पुलिस द्वारा जांच पर पाया गया कि भोरे लाल पोड़ी का 22 नवम्बर को अपनी पत्नी राजकुमारी की टागी से मारकर हत्या कर जंगल की ओर फरार हो गया था जिसके विरुद्ध धारा 302 IPC का अपराध कायम कर उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसके बारे में परिवार व आसपास के लोगों ने बताया था कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं है सुसाइड भी कर सकता है इस आधार पर जंगल में भी काफी तलाश की गई थी परंतु पूर्व में नहीं मिला था फॉरेंसिक एक्सपर्ट की उपस्थिति में मर्ग कायम कर घटनास्थल का  निरीक्षण किया गया शव के बगल से 30-40 मीटर ऊंचा पहाड़ी है मृतक के मौत के कारणों की जांच पोंड़ी पुलिस द्वारा की जा रही है कंकाल युक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी प्रतिपाल सिंह थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी, आरक्षक  शहबाज, सुनील रजक, निर्भय सिंह, रवि काशी व अन्य शामिल रहे।