आसमान बनेगा जश्न का मंच: राज्योत्सव पर वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी रोमांचक करतब

आसमान बनेगा जश्न का मंच: राज्योत्सव पर वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी रोमांचक करतब

11-Sep-2025    9:42:00 pm    15    Anita nishad

 

रायपुर, 11 सितम्बर 2025।

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाला राज्योत्सव इस बार खास होने जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना का शानदार शौर्य प्रदर्शन होगा, जिसमें आकाश रोमांचक करतबों का गवाह बनेगा।

राज्योत्सव में वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम आकाश में हैरतअंगेज फ्लाइंग स्टंट्स दिखाएगी। इसके साथ ही वायु सेना के हेलीकॉप्टर भी इस रोमांचक प्रदर्शन में शामिल होंगे, जो दर्शकों में जोश और गर्व की लहर दौड़ा देंगे।

अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विमानन विभाग और वायु सेना अधिकारियों ने तैयारियों की रूपरेखा पेश की। श्री साहू ने संबंधित विभागों—लोक निर्माण, परिवहन, संस्कृति, जनसंपर्क, गृह और सामान्य प्रशासन विभाग तथा जिला प्रशासन रायपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

???? इस बार का राज्योत्सव केवल संस्कृति और परंपरा का उत्सव ही नहीं, बल्कि आसमान में गूंजता देशभक्ति और शौर्य का संगम भी होगा।