पोस्टल बैलेट से अब तक 504 मतदातओं ने किया मतदान/80 वर्ष सहित 40 फीसदी दिव्यांग व निर्वाचन कार्य में लगे मतदाताओं के लिए सुविधा

पोस्टल बैलेट से अब तक 504 मतदातओं ने किया मतदान/80 वर्ष सहित 40 फीसदी दिव्यांग व निर्वाचन कार्य में लगे मतदाताओं के लिए सुविधा

09-Nov-2023    5:52:37 pm    44    Ibtesam Deshmukh

कोरिया/7 नवम्बर से शुरू हुए 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं, 40 फीसदी दिव्यांग मतदाताओं को मतदान दल द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदाताओं के घर जाकर मतदान कार्य कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान दलों को निष्पक्ष व गोपनीयता के साथ मतदान करवाने के निर्देश दिए थे तथा 16 रूट के माध्यम से घर-घर जा कर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया।
इस अभियान के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र तथा 40 प्रतिशत दिव्यांग कुल 144 मतदाताओं में से 139 मतदाताओं का पोस्टल बैलेट के माध्यम मतदान कराया गया तथा जानकारी के मुताबिक तीन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है व दो मतदाता घर पर अनुपस्थित पाये गये।
इसी तरह अन्य जिले से आए कर्मचारियों- अधिकारियों, जिसकी सेवाएं निर्वाचन कार्य में लगी है, ऐसे 338 अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी सेंट जोसेफ स्कूल, रामपुर-बैकुंठपुर में जाकर निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना मतदान किया। वहीं अनिवार्य सेवा के 27 कर्मियों में भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। 13 से 15 नवम्बर तक निर्वाचन कार्य में लगे मतदाताओं को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित कक्ष में पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डालने की सुविधा होगी।