79वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में दिखा कुछ अलग... सीएम विष्णुदेव साय की अगुवाई में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम!
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में गर्व के साथ तिरंगा फहराया, और प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक दिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन बलिदान, एकता और संकल्प का प्रतीक है, जो हमें ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
इस वर्ष का आयोजन कई मायनों में खास रहा।
टाउन हॉल में लगी प्रदर्शनी ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसमें छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका निभाने वाली विभूतियों की सचित्र जीवनी को दर्शाया गया। साथ ही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया।
सबसे अनोखी बात रही इस बार की वर्चुअल रियलिटी तकनीक — जिसके जरिए नागरिकों को छत्तीसगढ़ से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तथ्यों से इंटरएक्टिव तरीके से रू-ब-रू कराया गया।
इसके अलावा “कोन बनही गुनिया” नामक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भाग लेने वालों ने जानकारी के साथ-साथ आकर्षक पुरस्कार भी जीते।
मुख्यमंत्री ने अंत में यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता सिर्फ उत्सव नहीं, जिम्मेदारी भी है।










-Banner.jpg)







