घरेलु विवाद पर पुत्र ने की पीट पीटकर अपने पिता की हत्या, आरोपी चन्द घण्टे में गिरफ्तार

घरेलु विवाद पर पुत्र ने की पीट पीटकर अपने पिता की हत्या, आरोपी चन्द घण्टे में गिरफ्तार

06-Nov-2021    2:25:20 pm    118    Sawankumar

आप को बता दे कि दिनांक 05.11.2021 को शाम करीब 05:00 बजे मृतक प्रीतपाल किण्डो निवासी महराजपुर नागपुर का शराब के नशे मेअपनी पत्नी से झगड़ा विवाद कर

रहा था, कि उसका बड़ा लड़का आरोपी सूरज कुमार द्वारा मना करने पर नहीं माना तब गुस्से में सूरज
कुमार लकड़ी के फाड़ा टुकड़ा से अपने पिता प्रीतपाल के सिर, चेहरा, एवं पुरे बदन में ताबड़तोड़
मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया, जमीन में गिर जाने के बाद भी गुस्से में काफी देर तक मारता रहा
तथा प्रीतपाल के मौत होने के बाद भी आरोपी सूरज कुमार गुस्से में जमीन में शव को घसीटता रहा,
कि प्रार्थी अनिल किण्डो निवासी महराजपुर की सूचना पर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया
श्री संतोष सिंह को दी गई, पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित
किया गया, कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी0पी0 सिंह
के मार्गदर्शन में तत्काल थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा तथा पुलिस सहायता केन्द्र
नागपुर प्रभारी उनि ममता केरकेट्टा व टीम के साथ ग्राम महराजपुर गये आरोपी को हिरासत में लिया
गया, मामले की तत्परता से विवेचना करते हुये, आरोपी सूरज कुमार पिता प्रीतपाल किण्डो उम्र 18 वर्ष
03 माह सा0 महराजपुर थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी0पी0 के उपस्थिति में तत्परता से कार्यवाही करते
हुये आरोपी को चन्द घन्टे के अन्दर गिरफ्तार करने व सम्पुर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह
उप निरी0 ममता केरकेट्टा, प्र0आर0 रामरूप सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े, मो0 अब्बास, पहलवान सिंह,
रियाज, एनसी अजय दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।