भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया इकाई के जिला अध्यक्ष  सावन कुमार के अध्यक्षता में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया ।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला कोरिया इकाई के जिला अध्यक्ष सावन कुमार के अध्यक्षता में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया ।

03-May-2022    5:38:17 pm    93    Ibtesam Deshmukh

कोरिया /छत्तीसगढ़


 
 
आप को बता दे कि आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर  राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्यायआदेशानुसार ,तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद एवं प्रदेश महासचिव श्री सतेंद्र सोनी प्रदेश के दिशानिर्देश पर आज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया इकाई के अध्यक्ष सावन कुमार  के नेतृत्व में हल्दीबाड़ी पेट्रोल पंप के सामने राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। जिसमे कोरिया जिले के सुरेश कुमार , कविराज विश्वकर्मा, जॉय गांगुली , बाला राव, मनीष सिंह, भरत बहेरा, देवेंद्र सिंह, संजू, अन्य सभी वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस ;- 

जैसा कि भारत  में पत्रकारों के स्वतंत्रता को लेकर अकसर हमने चर्चाये सुनने को मिलती है. फिलहाल दुनियाभर में हर साल तीन मई को विश्व प्रेस आजादी दिवस (World Press Freedom Day) मनाया जाता है। भारत के साथ ही दुनियाभर में मीडिया की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। लोकतंत्र को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए ही हर साल वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे सेलिब्रेट किया जाता है।

प्रेस की आजादी के लिए पहली बार साल 1991 में अफ्रीका के पत्रकारों ने मुहिम छेड़ी थी. इन पत्रकारों ने तीन मई को प्रेस की आजादी के सिद्धांतों को लेकर बयान जारी किया था जिसे डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक के नाम से भी जानते हैं. इसके ठीक दो साल बाद यानी साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया था. उस दिन से लेकर आज तक हर साल तीन मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.

 सावन कुमार जिला अध्यक्ष कोरिया

 

https://youtu.be/Fnfh1o2EixM