दिल्ली में हुई खास मुलाकात: बृजमोहन अग्रवाल पहुँचे नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने, रायपुर लौटते ही होगा बड़ा स्वागत

दिल्ली में हुई खास मुलाकात: बृजमोहन अग्रवाल पहुँचे नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने, रायपुर लौटते ही होगा बड़ा स्वागत

10-Sep-2025    6:03:30 pm    9    Anita nishad

 

रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को दिल्ली में भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने इस भेंट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर साझा की और राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी।

अग्रवाल ने लिखा—“राष्ट्र एवं समाज के प्रति आपकी निष्ठा और सेवाभाव भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त बनाएगा तथा संवैधानिक मूल्यों को नई दृढ़ता प्रदान करेगा।”

इस बीच, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आज 10 सितंबर 2025 (बुधवार) को रायपुर आगमन भी तय है। वे शाम 7:50 बजे नई दिल्ली से रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल, माना पहुँचेंगे।