अवैध खनन पर कार्यवाही के बाद चाकूबाजी
धमतरी जिले के लीलरऔर भरारी में अर्थ रात्रि चल रहा था अवैध रेत उत्खनन का खुलेआम खेल... माफियाओं को नही है किसी का डर.. मशीनों से महानदी का सीना चीरने में नही छोड़ रहा कोई कसर ...रात दिन उत्खनन से नदी चीखने को मजबूर..बेखौप होकर अवैध रेत उत्खनन को दे रहा था अंजाम ..तभी हो गई प्रशासन का एंट्री मची अफरा तफरी ...जी हा जिले के दो रेत खदानों में बड़ी कार्यवाही हुई है 4 सौ ट्रिप ट्रेक्टर सहित एक चैन माउंटेन मशीन वाहन जब्त की गई है ..दरअसल लीलर में रात्रि को मशीन द्वारा अवैध रेत उत्खनन जोरो से चल रहा था

जिसका जानकारी खनिज को लगते ही धमतरी एसडीएम सहित प्रशासन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहा के नजारा देख प्रशासन भी दंग रह गया ..दो सौ ट्रिप ट्रेक्टर लाइन में लगे हुए थे और मशीन से रेत उत्खनन किया जा रहा था ..वही भरारी खदान में भी रात्रि में इसी तरह से चल रहा था जहा से भी दो सौ ट्रेक्टर को जब्त की है इस तरह एक चैन माउंटेन तीन जेसीबी तीन हाइवा हाइवा सहित 4 सौ ट्रिप ट्रेक्टर पर कार्यवाही की है ... बहरहाल इस कार्यवाही के बाद रेत माफियाओं में हड़कम मची हुई है खबर है की कार्यवाही के बाद लीकर रेत खदान में कुछ गुंडों बदमाशो द्वारा मारपीट किया गया जिसमे एक व्यक्ति को चाकू लगने से घायल हो गया है जिन्हे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया गंभीर हालत होने से रायपुर रिफर किया गया खदान में हालात अब भी खराब बनी हुई है ...अब सवाल उठता है आखिर इन रेत माफियाओं को किसकी संरक्षण प्राप्त है जो सुप्रीम कोर्ट के नियम कायदे को लांघ कर चुनौती दे रहा था .. जबकि रात्रि में उत्खनन पूरी तरह से बैन है जानकारी रहने के बावजूद खुलेआम माफिया अवैध रेत निकाल रहे थे .. यह तो केवल दो खदानों में ही कार्यवाही हुई है जबकि जिले में तो काफी खदान है .. और सभी खदानों में माफियाओं का राज बुलंद है ..देखना यह होगा क्या प्रशासन सभी खदानों में दस्तक देते है या नही

















