भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री जावेद रब्बानी एकदिवसीय  प्रवास पर शाम 7:30 छत्तीसगढ़ भवन  पहुंचे

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री जावेद रब्बानी एकदिवसीय प्रवास पर शाम 7:30 छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे

16-Feb-2026    3:05:21 pm    13    सावन कुमार- संपादक

  छत्तीसगढ़ भवन पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला शहर अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ भवन में मोर्चा की बैठक के दौरान  श्री रब्बानी ने कार्यकर्ताओं से परिचय संवाद किया ।एवं भाजपा के पक्ष में ज्यादा ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया । 
       भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं मुशर्रफ़ खान के द्वारा भी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करने की बातकही गई।एवं संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करने का आह्वान किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ भवन एवं सीएमडी चौक स्थित अमर जवान चौक पर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
              प्रदेश महामंत्री का स्वागत करने वालों में प्रदेश पदाधिकारी सीबू फैजान, सिकंदर खान ,शानू खान, फिरोज रब्बानी , मोहम्मद हफीज,नवीन मसीह, सैय्यद गुलशेर,विकास एंथोनी, पवन छाबड़ा ,बासित अली, टीपू खान , मौसिम अली एवं महिला अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। बिलासपुर से सैयद गुलशेर अली की रिपोर्ट