लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न, समुदाय के सशक्तिकरण पर जोर
रायपुर, 11 सितम्बर 2025 – नवा रायपुर मंत्रालय में आज उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उभयलिंगी समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण और समान अवसरों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, रोजगार के अवसरों का विस्तार और समुदाय को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस नीति और योजनाएँ लागू करने पर चर्चा हुई। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत समीक्षा के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि सरकार उभयलिंगी समुदाय के सम्मानजनक जीवनयापन और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। यह पहल “विकसित भारत 2047” की दिशा में समानता और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव, संचालक श्री

















