नशे के खिलाफ केल्हारी पुलिस की सख्त कार्यवाही

नशे के खिलाफ केल्हारी पुलिस की सख्त कार्यवाही

18-Jun-2022    10:41:09 am    53    Ibtesam Deshmukh

 नशे की जद में आकर युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इस तबाही को रोकने के लिए अब केल्हारी पुलिस ने कमर कसते हुए नशे का कारोबार कर रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को घर से पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया है.. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बिरौरीडांड का रहने वाला हैं। आरोपी के घर से 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है.. मादक पदार्थ की कीमत करीब 3500 रुपए आंकी गयी है..आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत धारा 20(बी) के आधार पर अपराध दर्ज कर दिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बाइट 01:- जवाहरलाल गायकवाड़, थाना प्रभारी केल्हारी