सुकमा /स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आगाज /लोगो को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
नगर पालिका सुकमा में साफ सफाई कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आगाज किया गया,और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर अपने आस पास स्वच्छता रखने संदेश दिया गया।
भारत/राज्य सरकार के निर्देशानुसार निकाय में इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 ,सुरक्षा शिविर एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं,वहीं नगर पालिका परिषद सुकमा में इंडियन स्वच्छता लीग (प्ैस्) टीम ष्सुकमा शौर्यष् के कप्तान जगन्नाथ राजू साहू की अगुवाई में आज नगर पालिका परिषद सुकमा के वार्ड क्रमांक 15 कुम्हार रास मार्केट के आस पास के क्षेत्रों में साफ सफाई कर स्वच्छता सेवा कार्यक्रम का आगाज किया गया,और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर अपने आस पास स्वच्छता रखने संदेश दिया गया,तथा समस्त सुकमा नगरवासियो से स्वच्छता के क्षेत्र में सुकमा को अग्रणी बनाने तथा श्स्वच्छ सुकमा - सुंदर सुकमाश् के परिकल्पना को साकार करने अपील की गई।,यह कार्यक्रम आगे भी 02 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री जगन्नाथ(राजू)साहू जी,अध्यक्ष नगर पालिका सुकमा,श्रीमती आयशा हुसैन जी,उपाध्यक्ष नगर पालिका सुकमा,श्रीमती पदमा जायसवाल जी,पार्षद,श्री मोहम्मद हुसैन जी,एल्डरमेन,श्री हरिबन्धु सेठिया जी,एल्डरमेन,श्री सूर्य प्रकाश कोरी जी,अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब,श्री एच.आर.गोंदे मुख्य नगर पालिका अधिकारी,श्री सौरभ कश्यप,उप अभियंता,श्री मनोज चौरसिया जी,श्री सत्येंद्र गुप्ता जी,श्री लवी सुना जी,श्री सामुयल टुडू जी,श्री सपन राय जी,श्री राम जी,स्वच्छता दीदी,स्वच्छता कमांडो,सफाई कर्मचारी,एवं समस्त कर्मचारी नगर पालिका सुकमा,तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।









-Banner.jpg)








