एसईसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक समन्वय बैठक सम्पन्न
एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में दिनांक 02 जून 2026 को महाप्रबंधक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कंपनी के उत्पादन, प्रेषण, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मानव संसाधन प्रबंधन तथा विभिन्न परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए खदानों एवं परियोजनाओं में आवश्यक तैयारियों तथा सुरक्षा उपायों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता सीएमडी श्री हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर तकनीकी (संचालन) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार , निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि कंपनी के समग्र प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए सभी क्षेत्रों एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय, कार्यकुशलता तथा नवाचार आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति, चुनौतियों एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी साझा की तथा उत्पादन वृद्धि, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं कार्य निष्पादन में सुधार हेतु विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के अंत में मई माह के दौरान एसईसीएल से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिकारियों में श्री सी शक्तिवेल , महाप्रबंधक (ई&टी), (ई&टी), विभाग तथा श्री ए. के. पटनायक, महाप्रबंधक (सिविल), सायडिंग विभाग शामिल थे।
Kishan Reddy Gangapuram
Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India
Coal India Limited
#secl #teamsecl









-Banner.jpg)








