भाटापारा विधानसभा से सुनील माहेश्वरी के नाम पर लग सकती है मुहर,लगभग नाम फायनल,राजनीतिक गलियारों में चर्च,जानिए कब आएगी पहली लिस्ट
छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल शुरू हो गया है। बीजेपी ने बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं अब दूसरी लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है। अब बचे 69 सीटों के प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर लगाएगी। कभी भी बीजेपी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।
वहीं कांग्रेस पार्टी कि बात करें तो नवरात्रि में पहली लिस्ट जारी कर सकते हैं। कांग्रेस ने सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर चर्चा कर ली है। स्क्रीनिंग कमेटी में अधिकांश नामों पर सहमति बन गई है। बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, 90 सीटों के टिकटों पर विस्तार से चर्चा हुई है। जल्द की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
वहीं पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा विधानसभा से सुनील माहेश्वरी का नाम फायनल माना जा रहा है। कांग्रेस इस बार भाटापारा विधानसभा से सुनील माहेश्वरी पर दांव लगाएगी। इसकी चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में हो रही है।वहीं कई समाज के लोगों ने कांग्रेस से सुनील माहेश्वरी को टिकट देने की मांग भी की है। कई समाज के लोगों ने कहा कि -कांग्रेस पार्टी से भाटापारा विधानसभा से सुनील माहेश्वरी को प्रत्याशी बनाया जाए।
बता दें कि सुनील माहेश्वरी की भाटापारा विधानसभा में जबरदस्त पकड़ है। वे कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और काफी समय से भाटापारा में सक्रिय है, इसलिए उसे उम्मीदवार बनाया जाए। पार्टी अगर सुनील माहेश्वरी पर दांव लगाती है तो जीत सुनिश्चित है। अगर पार्टी दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो बड़ा नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।. वहीं राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर भाजपा शिवरतन शर्मा को मैदान में उतारती है तो सुनील माहेश्वरी ही टक्कर का प्रत्याशी है। सुनील माहेश्वरी ही शिवरतन शर्मा का मुकाबला कर सकता है और चुनावी रिजल्ट को ऐतिहासिक बना सकता है।

















