कोरोनाकाल की चुनौतियों के बीच बिहान की बैंक सखीयों के माध्यम से घर-घर पहुंची बैंकिग सुविधाएं
रिपोर्ट- सुमन्त साहू
सूरजपुर - कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के दिशा-निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के कश्षल मार्गदर्शन में बैंक सखियों द्वारा जिले में बैकिंग सुविधाओं का विस्तार ग्राम स्तर में किये जाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कारोना काल की स्थिति में ग्रामीणों को बैंक न आना पड़े और बैकों में भीड न हो।
बिहान योजनांर्गत सूरजपुर जिलें के छः विकासखण्डों मे बैंक सखियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर मास्क, सेनिटाईजर एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए बैकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। बैंक सखियांे द्वारा जिले के सुदूर एवं पहुंच विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकिग सेवाएं प्रदान की जा रही है। जिले के भैयाथान ब्लाक में 25, ओड़गी में 21, प्रतापपुर में 29, प्रेमनगर में 20, रामानुजनगर में 29 एवं सूरजपुर में 35 कुल 159 सक्रिय बैंक सखियों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोस्टर अनुसार दिवसवार प्रातः 10ः00 बजे से सायः 05ः00 बजे तक विभिन्न प्रकार की बैकिंग सुविधाएं जैसेः- बचत खाते से राशि का नगद आहरण, एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर, वृद्ध, निःषक्त, विधवा एवं दिव्यांग पेंषन का वितरण, मनरेगा मजदूरी भुगतान, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि का भुगतान का कार्य किया जा रहा है।
बैंक सखी अपने निर्धारित समय सारणी में जिले द्वारा जारी रोस्टर अनुसार निर्धारित समय एवं स्थान पर प्रातः 10ः00 बजे ग्राम पंचायत भवन में पहुॅंच कर ग्रामीणजनांे को उनकी आवष्यकतानुसार बैकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। आवष्यकतानुसार इनके द्वारा घर-घर जाकर राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। बैंक सखी द्वारा घर पहुंच बैंकिग सुविधाओं के उपलब्ध होने के कारण ग्रामीणजनों को न केवल बैंक आने-जाने एवं बैंकों की लंबी लाईनों में लगे रहने की तकलीफों से छुटकारा मिल रहा है बल्कि उनके बैंक आने जाने में खर्च हाने वाले मेहनत एवं राषि की भी बचत हुई है साथ ही कोविड संक्रमण के खतरे से भी राहत मिली है।
बैंक सखियों की सेवाओं से वृद्ध एवं दिव्यांग जनों को घर पर ही राशि का भुगतान हो जाने से उन्हे आवागमन एवं बैंक की लम्बी कतारों में लगने से होने वाली तकलीफों से राहत मिल जाती है। लाकॅडाउन के दौरान जहां बैंक बंद थे एवं आवागमन के साधन की उपलब्धता बेहद कम थी ऐसी परिस्थितियों में भी बिहान योजना अंतर्गत कार्यरत बैंक सखियों के द्वारा विगत दो माह में 4 करोड़ 85 लाख से अधिक रूपये का लेन-देन ग्राम स्तर पर किया गया है।
बैंक सखियों के सुचारू संचालन एवं आमजनों की षिकायतों के निराकरण हेतु विकासखण्ड़ स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैै। विकाखण्ड़ भैयाथान के लिए श्रीमती अंजना कुजूर (बी.पी.एम. एन.आर.एल.एम.), विकाखण्ड़ ओड़गी के लिए श्री दिलीप एक्का (बी.पी.एम. एन.आर.एल.एम.), विकाखण्ड़ प्रतापपुर के लिए श्री दीपेष रात्रे (ए.डी.ई.ओ. एन.आर.एल.एम.), विकाखण्ड़ प्रेमनगर के लिए श्रीमती अल्का कुजूर (बी.पी.एम. एन.आर.एल.एम.), विकाखण्ड़ रामानुजनगर के लिए श्रीमती माधुरी भण्डारी (बी.पी.एम. एन.आर.एल.एम.) एवं विकाखण्ड़ सूरजपुर के लिए श्री सर्वजीत सिंह (बी.पी.एम. एन.आर.एल.एम.) है। जिला प्रषासन ने कोविड संक्रमण से बचाव हेतु ग्रामीणजनों से बैंकिंग सुविधों हेतु बैंको में अनावष्यक भीड़ न लगा कर बैंक सखियों द्वारा प्रदत्त सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील किया है।

















