सूरजपुर जिले को मिले चार एंबुलेंस की सौगात
रिपोर्ट- सुमंन्त साहू
सूरजपुर - सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा आज देव धाम शिवरिया बाबा, देव नगर में ,जन कल्याण के लिए पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस सिंह के मौजूदगी में सूरजपुर जिले के लिए, एक साथ चार एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजपुर के लिए रवाना किया गया ।बताया जा रहा है कि आए दिन जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर एंबुलेंस ना होने के वजह से क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानी होती थी । क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए , सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा ,सांसद मद ,से आज एक साथ चार एंबुलेंस सूरजपुर जिले को सौगात के रूप में दिया गया । जिससे दूरदराज क्षेत्र के मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए सुविधा मिल सके। ये चारों एंबुलेंस सूरजपुर जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रो में अपनी सेवाएं देंगे, ताकि क्षेत्र की कोई जनता स्वास्थ्य सुविधा से वंचित ना हो सके । सांसद महोदया के जनता के प्रति इस नेक कार्य को देखते हुए क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर डॉ डी के विश्वकर्मा रामानुजनगर डॉक्टर ऋषि शुक्ला गणेशपुर जय प्रकाश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि साहू सुमन्त साहू दीपक गुप्ता बजरंग गुप्ता सुनील साहू कौशल सिंह रामनिवास साहू रामविलास साहू रामकृष्ण साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















