सूरजपुर - शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सूरजपुर के लिए पात्र अपात्र सूची जारी 10 जून तक कर सकते है दावा आपत्ति
रिपोर्टर- सुमन्त साहू
सूरजपुर - जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सूरजपुर छ.ग. द्वारा जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिये विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं प्रधानपाठकों के आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र, अप्राप्त सूची जारी की जा रही है।
संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 10 जून 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर के ई-मेल ेंहमेण्ेनतंरचनत/हउंपसण्बवउ पर प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति प्रकरणों पर विचार नहीं किया जायेगा। पात्र, अपात्र की सूची जिले के वेबसाईड ूूूण्ेनतंरचनतण्दपबण्पद में देखा जा सकता है।

















