नशे के अवैध कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की ताबड़तोड कार्रवाई । चौकी बसदेई पुलिस ने 1 व थाना भटगांव पुलिस ने 2 एनडीपीएस के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 1 लाख 15 हजार रूपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त।
28-May-2022
9:38:41 am
113
Ibtesam Deshmukh
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौकी बसदेई व थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 3 अलग-अलग मामले में 3 लोगों को पकड़ा है जिनसे 1 लाख 15 हजार रूपये कीमत के 5 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इन कार्यवाहियों में शामिल पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत भी किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बसदेई पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिरसी में घेराबंदी कर राम अवतार उर्फ संतोष तूरी पिता देव नारायण तुरी उम्र 38 वर्ष निवासी सतनगर, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 40 हजार रूपये का जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक महेन्द्र यादव, प्रदीप उपाध्याय, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, देवदत्त दुबे व प्रदीप सोनवानी सक्रिय रहे।
दूसरे मामले में एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिवारीपारा-भटगांव में घेराबंदी कर दीपक बघेल पिता स्व. गुलाब बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी पोड़ी, थाना पोड़ी, जिला कोरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 60 मुझे रुपए का धारा विश्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं तीसरे मामले में थाना बड़गांव पुलिस ने गुरुवार को ग्राम डुमरिया में घेराबंदी पर मोटरसाइकिल सहित उमाशंकर पिता चंद्रशेखर उम्र 30 वर्ष निवासी देवरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा कीमत करीब ₹15000 परिवहन मोटरसाइकिल पर 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह, एसआई सुमंत पांडे , आरक्षक रजनीश पटेल ,संतोष जयसवाल ,प्रकाश साहू, सक्रिय रहे