जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 21 लाख की ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार..

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 21 लाख की ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार..

27-May-2023    3:45:30 pm    102    सावन कुमार- संपादक

बता दे कि प्रार्थिया चंद्रकांती भगत साकिन बनारस रोड गांधीनगर द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि लता खुटे साकिन गांधीनगर द्वारा प्रार्थिया से 19 डिसमील जमीन बेचने की बात करते हुए 5 लाख रुपय अग्रिम राशी लेकर नोटरी के समक्ष अनुबंध किया गया, लता खुटे द्वारा जमीन की चौहद्दी एवं अनुमति लेने की बात बोलकर पुनः अलग अलग किस्तों मे 16 लाख रुपय आवेदको से ली एवं जमीन रजिस्ट्री करने पर टाल मटोल कर रही थी, जो प्रार्थिया द्वारा जमीन रजिस्ट्री मे टाल मटोल करने पर शंका होने पर जमीन के सम्बन्ध मे जानकारी लेने पर जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री होने पाया गया, जो लता खुटे द्वारा प्रार्थिया एवं अन्य लोगो से जमीन रजिस्ट्री करने की बात बोलकर धोखाधड़ी कर कुल 21 लाख रुपय की ठगी कारित किया गया हैं, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर आरोपिया के खिलाफ थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 176/23 धारा 420, 467, 468 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में संपत्ति संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु आईपीएस श्री चिराग जैन के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपिया का पता तलाश किया जा रहा था।
दौरान विवेचना पाया गया कि आरोपिया लता खुटे साकिन गांधीनगर द्वारा धोखाधड़ी कर गंगापुर के 19 डिसमिल भूमि को अपना बताकर आवेदिका को 33 लाख रूपये में विक्रय करने का अनुबंध कर अलग अलग किस्तों मे कुल 21 लाख रुपये की ठगी आवेदिका से की गई हैं, प्रकरण सदर के आरोपिया की घेराबंदी कर पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्रार्थिया के साथ जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपये की ठगी कारित करना स्वीकार किया गया हैं, मामले की आरोपिया लता खुटे साकिन गांधीनगर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। 
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, उप निरीक्षक विजय दुबे,सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, आरक्षक अमृत सिंह, अरविन्द उपाध्याय, प्रविन्द्र सिंह, उमाशंकर साहू, पवन यादव, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।