जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान के द्वारा सिमगा  जनपद के ग्राम पंचायतों में किया औचक निरीक्षण

जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान के द्वारा सिमगा जनपद के ग्राम पंचायतों में किया औचक निरीक्षण

05-Jun-2021    1:34:51 pm    155    Sawankumar

 रिपोटर चन्द्रप्रकाश टोन्डे 

गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम पंचायत केसदा ग्राम पंचायत रिंगनी ग्राम पंचायत केसली ग्राम पंचायत कोलिहा ग्राम पंचायत रोहरा के गोठानो में  स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे वर्मी खाद के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया। 

सभी ग्राम पंचायतों में बने हुए वर्मी खाद  को बारिश पूर्व पैकेजिंग करके कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए |

ग्राम पंचायत केसदा में एडिशनल सीईओ जिला पंचायत के साथ विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री के के नायक जी सरपंच किरण ध्रुव उपसरपंच श्री श्याम लाल कश्यप ग्राम पंचायत रिंगनी के सरपंच श्रीमती  दुलारी कन्हैया लाल कश्यप ग्राम पंचायत केसली सरपंच श्रीमती मीणा राजकुमार वर्मा के अलावा सभी ग्राम पंचायतों के सचिव तकनीकी सहायक कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री अखिलेश दत्त दुबे जी उपस्थित थे।