महिला की संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझी पति द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

महिला की संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझी पति द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

23-Dec-2021    8:48:33 pm    281    Sawankumar

कोरिया पोड़ी आप को बता दे कि दिनांक 20.12.21 को मृतिका सुषमा पति पप्पू पडो उम्र 20 वर्ष निवासी मोरगा की जिला अस्पताल बैकुंठपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की गई तो मृतिका के चेहरा गला में चोट के निशान पाए गए थे, शव का पीएम कराया गया जिससे पता चला कि सिर में चोट के कारण मौत हुई है। मृतिका के पति पप्पू पंडो से पूछने पर सीढी से गिरना बताया था, मृतिका की मौत संदेहास्पद प्रतीत हो रही थी जिसकी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराए जाने पर एसपी कोरिया द्वारा उक्त प्रकरण की बारीकी से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा स्टाफ के साथ ग्राम मोरगा जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर पाया गया कि मृतिका के यहां कोई सीढी है ही नही, जिससे मृतिका  गिरी हो। मृतिका के परिजन व अन्य लोगों से पूछताछ पर पाया गया कि दिनांक 17.12.21 को शाम करीब 6:00 बजे मृतिका को उसका पति पप्पू राम अवैध संबंध की शंका कर मारपीट किया था, आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर पहले तो गुमराह कर दीवाल पोताई करते समय मृतिका को गिरना बताया, मौके जांच पर उसके घर में कोई दीवार की पुताई नहीं हुई थी, और पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी सुषमा को अवैध संबंध की शंका से मारपीट कर  दीवाल में टकराया था जिससे चोट आने से बेहोश हो गई थी तब 2 दिन घर में रखा उसके बाद अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था। जांच पर धारा 302, 201 भा.द.वि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पप्पू राम पिता रंगलाल जाति पंडो उम्र 25 वर्ष ग्राम मोरगा पंडो पारा थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक राम रूप सिंह, आरक्षक मनोज कुमार राम, भगत निर्भय सिंह, मदन राजवाड़े, हेमंत  एवं अन्य शामिल रहे।