शहर में स्वीप साइकिल रैली/कलेक्टर -एसपी ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला
खुशनुमा माहौल में हजारों लोगों ने भाग लेकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में स्वीप एक्टिविटी दर्ज
बिलासपुर/लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज शहर में विशाल स्वीप साइकिल रैली आयोजित की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया और युवाओं का हौसला बढ़ाया। यह रैली अरपा रिवर व्यू से शुरू होकर सिम्स चौक लखीराम ऑडिअटोरियम में खत्म हुई। सुबह के खुशनुमा माहौल में हजारों लोगों ने साइकिल चलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस रैली में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, डीआईजी श्री एस.के.ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम श्री अमिताभ बाजपेयी, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, होमगार्ड, नगर सेना के जवान, राइडिंग कम्यूनिटी बिलासपुर के सदस्य, पायल सवेरा फाउंडेशन, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रास, कैडेटस, विद्यार्थियों, युवा मतदाता, सहित अन्य लोगों नेे भी भाग लेकर मतदाता जागरूकता संदेश दिया। मतदाता जागरूकता का संदेश देने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी रिवर व्यू में छोड़े गए।
.png)
.png)
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में स्वीप एक्टिविटी दर्ज -
जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के लिए आयोजित एक मेंहदी स्वीप और पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता के लिए सबसे बड़े वोटर अभियान के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है। 21 सितंबर को 2 हजार 236 स्कूलों के एक लाख 76 हजार 850 बच्चों ने पोस्ट कार्ड के जरिए अपने माता पिता को मतदान के लिए पत्र लिखा। इसी प्रकार 16 सितम्बर को जिले में विभिन्न स्थानों में 2 लाख 62 हजार 114 महिलाओं ने स्वीप की मेंहदी लगाकर लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस की प्रतिनिधि श्रीमती सोनल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए जिला प्रशासन को प्रमाण पत्र सौंपा। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित पूरी टीम को बधाई दी।










-Banner.jpg)







