दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बीते बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई की चयन समिति ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे जबकि रोहित शर्मा को टेस्ट में उपकप्तान बनाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

















