दुर्ग सेंट्रल पहुंचे केरल के सांसदों की टीम नन मामले की गिरफ्तारी को लेकर मामला गरमाया

दुर्ग सेंट्रल पहुंचे केरल के सांसदों की टीम नन मामले की गिरफ्तारी को लेकर मामला गरमाया

29-Jul-2025    6:29:54 pm    130    सावन कुमार- संपादक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में     पिछले दिनों दुर्ग रेलवे स्टेशन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि दो नन अपने साथ तीन आदिवासी युवतियों को लेकर उनका धर्मांतरण कराने के लिए ले जा रही है जिसके बाद जमकर बवाल भी मचा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जीआरपी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें नन के खिलाफ बीएनस की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर दोनो नन को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद दोनो को जेल भेज दिया गया है। 
 
तो वही अब इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चिट्ठी लिखी है और चिट्ठी में बताया गया है कि किस तरह बजरंग दल के कार्यकर्ता जबरिया आरोप लगाकर नन को परेशान कर रहे हैं तो वही केरल से 05 सांसदों का दल आज दुर्ग के सेंट्रल जेल पहुंचे इसके बाद सभी को पहले तो सेंट्रल जेल के बाहर रोक दिया गया और उन्हें परमिशन दिखाने की बात कही गई परमिशन दिखाने के बाद सभी सांसदों को दोनों नाम से मिलने की अनुमति दे दी गई इसके साथ ही दुर्ग जिले के स्थानीय नेता भी सांसदों को साथ मौजूद थे तो वही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दुर्ग के सेंट्रल जेल पहुंचे और उन्होंने भी केरल के सभी सांसदों से मुलाकात की फिलहाल इस पूरे मामले पर अब राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति शुरू हो चुकी है.।।।