जबरन कब्जे और धमकियों का आतंक किसान परिवार की गुहार प्रशासन से मांगी सुरक्षा
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला तहसील भखारा के ग्राम जुगदेही में खसरा नंबर 454/2, रकबा 0.85 हेक्टेयर की कृषि भूमि को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। इस भूमि के स्वामी, जो पीढ़ियों से इस पर कब्जा और खेती करते आ रहे हैं, ने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्व उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
शासकीय रिकॉर्ड में संयुक्त रूप से दर्ज इस जमीन पर आरोपियों ने बिना अनुमति के धान की बुआई कर दी है, जिसके विरोध में पीड़ित परिवार को गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

**पीड़ित का दर्द: परिवार डर के साये में**
पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है। गांव के प्रमुख व्यक्तियों ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो उन्हें भी गालियां और धमकियां दी गईं। हालात इतने खराब हैं कि डर के मारे पीड़ित के बच्चे अपने ससुराल में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित ने कहा, "हमारा परिवार दहशत में जी रहा है। ये लोग हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और कहते हैं कि पुलिस और नेता उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।" जिससे पीड़ित परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुका

















