Tesla car first owner India: कौन हैं प्रताप सरनाईक? जो भारत की पहली Tesla कार के मालिक बने
05-Sep-2025
2:32:50 pm
6
Anita nishad
Tesla car first owner India: दुनिया की मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में अपनी पहली कार की डिलीवरी कर दी है। इस ऐतिहासिक मौके पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) भारत में Tesla Model Y के पहले मालिक बने हैं।
मुंबई के BKC स्थित 'टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर' में उन्हें आधिकारिक तौर पर कार की चाबी सौंपी गई। सरनाईक ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य के परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने यह कार खरीदने का फैसला किया। अब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
कौन हैं प्रताप सरनाईक?
प्रताप सरनाईक (Maharashtra transport minister Tesla) महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री हैं और शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। राजनीति में आने से पहले वह रियल एस्टेट और बिजनेस से जुड़े रहे। सरनाईक कई बार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। पर्यावरण और परिवहन सुधारों के लिए उनकी छवि एक सक्रिय नेता की है। भारत में पहली टेस्ला कार के मालिक बनकर उन्होंने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है।