थाना हथबंद को मिली सफलता लोक जन सुनवाई होने के लिये बने टेट मंच को तोड फोड करने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार
आप को बता दे कि प्रकाश बाचवानी पता सिंधी कैम्प झुलेलाल मंदिर के सामने तिल्दा थाना तिल्दा जिला रायपुर दिनांक 24/09/2023 के 03/00 बजें ग्राम मोहभठ्ठा के लोगो महिला द्वारा बलवा करने के उद्देश्य से हाथ में लाठी डंडा लेकर गाली गुप्तार एवं जान से मारने की धमकी देते हुए लोक जन सुनवाई मे लगे लगाये कैम्प निर्माण कार्य को तोडफोड़ कर टेंट में लगे निर्माण कार्य करने वाले व्यक्तिमयो को को दौड़ाया गया। टेन्ट निर्माण हो गया था उसका तोड - फोड़ कर दिया। टेन्ट में लगे कुर्सी- टेबल, बांस बल्ली, तारपोलीन- दरी कारपेट को तोड फोड़ कर एवं टेंट में लगे कपड़े को फाड़ दिया सामान को इधर ऊधर तोडफोड कर बिखेर दिये। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 97/2023 धारा 147,148,294,506,427 IPC पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं एसडीओपी भाटापारा श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन एवं श्री अजय झा निरीक्षक थाना प्रभारी हथबंद के नेतृत्व तोडफोड करने वाले आरोपीगणो को गिर. कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलता पर रिहा किया गया है

















