DAV पब्लिक स्कूल का 29 व स्थापना दिवस हर्षो उल्लास के साथ चिरमिरी डीएवी स्कूल में मनाया गया
दिनांक 8 अगस्त 2024 को डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में 29वां स्थापना दिवस संपूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार सिंह, सब एरिया मैनेजर, चिरिमिरी अंडरग्राउन्ड एवं ओ.सी.एम., श्रीमती मंजरी सिंह अध्यक्ष, महिला मंडल चिरिमिरी सब एरिया, श्रीमती अपराजिता पांडे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

डी.ए.वी. की परंपरा का निर्वाह करते हुए डी.ए.वी. गान गाया गया। कक्षा छठवीं से नौंवी तक के बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा एक्शन सॉन्ग प्रस्तुत किया गया, मुन्ने बच्चों की यह आकर्षित प्रस्तुति सभी के लिए आकर्षण का केंद्र था। छात्राओं द्वारा कर्मा नृत्य प्रस्तुत किया गया। ईश्वर के बाल रूप को बाल श्रम में परिवर्तित करना निःसंदेह किसी भी समाज के

लिए अहितकर है। इसी भावना पर आधारित समाज को जागरूक करने के लिए छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच आना और उनके सांस्कृतिक प्रोग्राम को देखना बहुत अच्छा अनुभव होता है। उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा डीएवीयन होना गर्व का बिषय है। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो सभी सामाजिक बुराइयों को तोड़ते हुए व्यक्ति को ऊँचाइयों तक ले जाती है।
सत्र 2023 24 की शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कक्षा दसवीं के अर्थगिरी गोस्वामी को प्रथम स्थान, रूमी अजगले को द्वितीय स्थान एवं गार्गी

शुक्ला को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग की छात्रा सीजल पंडा को प्रथम स्थान, संचित पांडे एवं कृतिका अग्रवाल को द्वितीय स्थान एवं माही गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरष्कृत किया गया इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग से आयुष कुमार परमार को प्रथम स्थान, पृथा मित्तल को द्वितीय स्थान तथा लीसा अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। शैक्षिक उपलब्धियां के लिए पुरस्कृत किए गए बच्चों एवं उनके माता-पिता को विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. पांडे द्वारा बधाई और शुभकामनाएँ दी गई। प्राचार्य महोदय ने अपने अभिभाषण में कहा कि आज वह गौरवशाली दिन है जहां हम अपनी शैक्षिक उपलब्धियों को याद करते हुए अपने बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बी.आर. पंडा ने कार्यक्रम के सफलता के लिए मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी।

















