दुर्घटना ग्रस्त महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया ।

दुर्घटना ग्रस्त महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया ।

10-Aug-2025    2:26:48 pm    35    सावन कुमार- संपादक

ग्राम पंचायत डबरी आश्रित बीजा भाठा के सरपंच अपने गांव से बिलासपुर जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में  मुंगेली जिला सेंतगंगा धाम बिजातराई के पास  दो बाइक आपस में टकरा गए जिससे  एक्सीडेंट हो गया।वही रास्ते से गुजर रहे   ग्राम पंचायत डबरी सरपंच योगेश जांगड़े जी ने यह स्थिति को देखते हुए अपने कार को रोक कर घायलो की मदद की और छोटी सी बच्ची और उसकी मां को सेतगंगा नजदिकी हास्पिटल मे ले जाया गया।  जहा उनकी इलाज कर उनकी जान बचाई गई ।
अभी बच्ची और उसकी मां एकदम स्वस्थ हैं। और उसके रिश्तेदारों को फोन करके बुलाया गया  और हर संभव मदद किया गया 
बाकी लोगों को  जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया। जहा उनका ईलाज जारी है।