गांजा बेचेने की फ़िराक में घूम रहा आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से 3 किलो गांजा जब्त

गांजा बेचेने की फ़िराक में घूम रहा आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से 3 किलो गांजा जब्त

17-Dec-2021    5:09:27 pm    115    अमित सूर्यवंशी

जांजगीर चांपा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में, गांजा बेचे जाने की शिकायत कोतवाली पुलिस को लगातार मिल रही थी, गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस ने मुखबिर लगा रखे थे, इसी दौरान कोतवाली पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिला कि, बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम चारपारा का रहने वाला संतोष कुमार तिवारी गांजा तस्करी के धन्धे में शामिल है, और ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा बेचने के लिए जाने वाला है, मुखबिर कि सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नेताजी चौक के पास घेराबंदी कर, संतोष कुमार तिवारी को पकड़ कर तलाशी लिया तो, पुलिस को संतोष कुमार तिवारी के पास से 3 किलो गांजा मिला, जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार तिवारी के खिलाफ, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है !