नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल !
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने 19 जून को बिर्रा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उनके पड़ोस में रहने वाला प्रहलाद लहरे का उनके घर में आना जाना था, और उसने नहाते वक्त उनके नाबालिग पुत्री का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले एक साल से उनसे छेड़छाड़ करता है, और अश्लील वीडियो बनाकर भेजने के लिए प्रताड़ित करते रहता है, नाबालिग पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर बिर्रा पुलिस ने थाने में अपराध दर्ज कर लिया और विवेचना कर रही थी, बिर्रा पुलिस ने आरोपी प्रहलाद लहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, पुलिस ने आरोपी प्रहलाद लहरे से नाबालिग का वीडियो बनाये जाने वाले मोबाइल को जब्त कर लिया है, और आरोपी प्रहलाद लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है !

















