चलने फिरने में पूर्णत असमर्थ वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

चलने फिरने में पूर्णत असमर्थ वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

27-Feb-2026    4:14:21 pm    80    सावन कुमार- संपादक

चलने फिरने में पूर्णतः असमर्थ वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 
थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 02 घंटे के भीतर आरोपी को लिया गया हिरासत में।
89 वर्षीय चलने फिरने में पूर्णतः असमर्थ बुजुर्ग माता के साथ रात के समय, आरोपी दीपक टंडन द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही उसके द्वारा यह भी बताया गया की रात के समय इससे पहले भी आरोपी द्वारा आकर उसकी माता के साथ गलत काम किया गया है।  रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक टंडन को हिरासत में लिया गया*, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- दीपक टंडन उर्फ चुटू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण