मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में अंग्रेजी शराब खोले जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन किया .
मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग में अंग्रेजी शराब खोले जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया .इस दौरान भाजपा के साथ ही साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी ,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे.

बता दे कि मनेंद्रगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग में बीते एक पखवाड़े पूर्व अंग्रेजी शराब दुकान शुरू की गई है .पहले यह दुकान ग्राम पंचायत चैनपुर में संचालित थी .लेकिन सत्ता पक्ष के इशारे पर अंग्रेजी शराब दुकान को राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में आस्था होटल के पास शुरू कर दिया गया .इस बात की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ ने एसडीएम मनेंद्रगढ़ को एक ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी .इसके बाद सोमवार को दोपहर 12:00 से अंग्रेजी शराब दुकान के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था .इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर 30 जुलाई तक इस अंग्रेजी शराब दुकान को यहां से नहीं हटाया जाता तो आने वाले अगस्त के महीने में भारतीय जनता पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी.वहीं भाजपा नेताओं ने यह यह भी आरोप लगाया कि शहर में भारी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री की जा रही .इस पर आबकारी विभाग का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है .

















